1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Politics: बिहार में का बा…ललन के मटन और चंदन के मर्डर, आरजेडी का जदयू पर जोरदार वार

Bihar Politics बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर आरजेडी की ओर से पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाकर सरकार पर वार किया गया है। पोस्टर में लिखा गया है बिहार में का बा....  ललन के मटन और चंदन के मर्डर ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 18 Jul 2025, 6:10 PM IST

Bihar Politics

बिहार में का बा… आरजेडी का जदयू पर पोस्टर वार। फोटो- पत्रिका

Bihar Politics बिहार में का बा की तर्ज पर आरजेडी ने जदयू पर पोस्टर वार किया। आरजेडी की ओर से पटना की सड़कों पर नेहा सिंह राठौर के चर्चित गाना बिहार में का बा… के बोल पर जदयू पर वार किया है। आरजेडी की ओर से बिहार में का बा… का जवाब भी खुद ही देते हुए पोस्टर में लिखा है ललन के मटन और चंदन के मर्डर। दरअसल, आरजेडी की ओर से यह पोस्टर पारस अस्पताल में फिल्मी अंदाज में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की लखीसराय में मटन पार्टी को केंद्र में रखकर बनाया गया है। इस पोस्टर से बिहार का सियासी पारा बढ़ गया है।

चंदन मिश्रा हत्या की चर्चा कर सरकार पर कसा तंज

पटना की सड़कों पर यह पोस्टर आरजेडी नेता सनत कुशवाहा की ओर से लगाया गया है। पोस्टर में ऊपर लिखा है बिहार में का बा? नीचे इसके जवाब में दो घटनाओं की चर्चा की गई है। एक तरफ पटना के पारस हॉस्पिटल की घटना को दिखाते हुए लिखा गया है कि अपराधियों का राज बा, फिल्मी अंदाज में अस्पताल में गोलियों की बौछार बा। गुरुवार को पारस अस्पताल में भर्ती कैदी चंदन मिश्रा की अपराधियों ने गोलिओं से भूनकर हत्या कर दिया था।

मटन पार्टी पर कसा तंज

इसी पोस्टर में दूसरी ओर ललन सिंह की मटन पार्टी की चर्चा है। जिसमें ललन सिंह खुद मटन परोसते दिख रहे हैं। इसपर लिखा गया है सावन में सत्ता पक्ष का मटन भोज के बाहर बा। लखीसराय में जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लोगों से भोज में मटन के इंतजाम की बात कही थी। इस पोस्टर में ललन सिंह को अपने हाथ से कार्यकर्ताओं को मटन खिलाते हुए भी दिखाया गया है। यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ है।