10सितंबर 2010को माओवादी नक्सलियों(Maoists Naxalites) ने गया मुगलसराय रेल ट्रेक को क्षतिग्रस्त कर राजधानी एक्सप्रेस हादसे को अंजाम दिया था जिसमें दो सौ लोग मारे गये और डेढ़ सौ लोग जख्मी हुए थे।जहानाबाद जिले के शंकरबिगहा गांव में माओवादियों ने एक साथ दस परिवारों को मार डाला था।ये घटना एक उदाहरण भर है।इसी तरह गया के सेनारी गांव में नक्सलियों ने सवर्ण परिवारों को गांव के बागीचे में ले जाकर गोलियों से छलनी कर डाला था।भोजपुर में भी सहार,दनवार बिहटा, एकबारी जैसी हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया। ज्यादातर घटनाएं लालू राबड़ी राज के दौरान ही हुईं।कांग्रेस शासन के दौरान बिहार में नक्सली हिंसा चरम पर रही।हालांकि धीरे धीरे नक्सली प्रभाव वाले इलाकों में बढ़ोत्तरी हुई। बिहार के कई जिलों में इनका फैलाव हुआ।कुल मिलाकर 22जिले नक्सलियों से प्रभावित हैं।पर इनमें भोजपुर, जमुई,गया और औरंगाबाद कुल पांच जिले अभी मुख्य रूप से माओवादियों के प्रभाव में हैं।
अब नक्सली हिंसा और उपद्रव कुछ ही जिलों में केंद्रित रह गया है।इसका श्रेय संयुक्त ऑपरेशनल अभियान है।सीआरपीएफ, सैप और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में नक्सलियों की कमर बुहतायत क्षेत्रों में टूट गई है।हालांकि अब भी ये पुलिस और मोबाइल टावरों को टार्गेट करते हैं।अभी तक इनका फैला व मुख्यतः सुरक्षा में चूक की वजह से ही होता रहा है।इसका असर सरकारी संपत्तियों के नुकसान में हुआ।सरकारी दावों के मुताबिक माओवादियों और नक्सलियों से बिहार को पिछले बीस बाइस वर्षों में दस करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ।
नक्सलियों के खिलाफ अभियान से उनकी कमर टूट गई और ये अब यहां से पलायन करने लगे हैं।राज्य के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय(DGP Gupteeshwar Pandey) के मुताबिक नक्सलियों माओवादियों को किसी भी हाल में अपने लक्ष्य में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।