गुप्तेश्वर पांडेय कई मौकों पर सरकार के संकटमोचक साबित हो चुके हैं। नीतीश कुमार सरकार की शराबबंदी मुहिम के लिए जबर्दस्त अभियान चलाने वाले पांडेय दरभंगा और मुजफ्फरपुर क्षेत्र के आईजी पद पर भी कार्यरत रहे हैं। वह एडीजी मुख्यालय,एडीजी वितंतु और डीजी बीएमपी भी रहे हैं। केएस द्विवेदी के विदाई समारोह के बाद देर शाम पांडेय नए डीजीपी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर रहे हैं। पांडेय को राज्य का नया डीजीपी बनाए जाने पर पुलिस एसोसिएशन ने प्रसन्नता जताई और उन्हें बधाई दी है।