पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अमर्यादित टिप्पणी करने के कारण विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने विधानसभा में जोरदार हंगामा कर वाक्आउट किया। जदयू विधायक रत्नेश सदा ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी।
भोजनावकाश के बाद विधानसभा की कार्यवाही के दौरान जदयू विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की तो विपक्षी सदस्यों ने विधायक से माफी मांगने की मांग लेकर शोर-शराबा शुरू कर दिया। सभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के निर्देश पर टिप्पणी की कार्यवाही से बाहर निकाल दिया गया। बाद में हंगामा करते भाजपा विधायक अंतत: सदन से वाकïआउट कर गए।