
अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव 12 जनवरी को शुरू हुआ और 14 जनवरी को समाप्त हुआ।

रायसर रेगिस्तान में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान धोरों में देशी-विदेशी पर्यटकों का उत्साह देखने को मिला।

रायसर रेगिस्तान में विदेशी पर्यटक कुश्ती में अपना दमखम दिखाते नजर आए।

अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव में स्थानीय लोगों और विदेशी पर्यटकों ने कुश्ती, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

धरणीधर मैदान में पहली बार आयोजित हो रहे इस बीकानेर कैमल फेस्टिवल की थीम 'आइकॉन्स ऑफ बीकानेर' है।

बीकानेर के इस फेस्टिवल में हेरिटेज वॉक, बीकानेर कार्निवल के साथ-साथ क्लासिकल फॉर्म्स ऑफ़ आर्ट्स पर आधारित कई कार्यक्रम हुए और पर्यटकों ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया।

हेरिटेज वॉक के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से विदेशी पर्यटकों को भी झूमने पर मजबूर किया।

कैमल फेस्टिवल के आखिरी दिन धोरों पर उत्सव देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी भी पहुंचे और विदेशियों के साथ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कैमल फेस्टिवल 2024 में खेल परिसर के मैदान पर उत्सव के रंगों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं ने सभी को रोमांचित कर दिया।