16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोशनी से जगमगाया शहर, खूब छोड़े पटाखे और आसमान में दिखे आतिशबाजी के मनमोहक नजारे

बीकानेर मेंदीपोत्सव की रौनक

3 min read
Google source verification
Sparkling festival of lights on Diwali

चारू की परिवार के साथ दीपावलीटीवी कलाकार चारू आसोपा ने अपनी उत्कृष्ट अभिनय क्षमता के बल पर अलग स्थान बनाया है। चारू ने नाटक ये रिश्ता क्या कहलाता है, दिया और बाती, बालवीर, महादेव, कर्ण संगिनी, मेरेअंगने में, जीजी मां, अकबर बीरबल आदि नाटकों के माध्यम से ख्याति अर्जित की है। इस बार चारू बीकानेर में अपने परिवार के साथ दीपावली मना रही है। घर में दीपमालिका सजाती हुई। फोटो नौशाद अली

Sparkling festival of lights on Diwali

बीकानेर में  देश में सभी नागरिक खुशियों के साथ त्यौहार मनाए इसके लिए बीएसएफ के जवान दिन रात सीमाओं को रक्षा में तैनात रहते है। इन जवानों को भी दीपावली पर घर जैसा माहौल मिले इसी के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीएसएफ मुख्यालय बीकानेर पहुंच और बीएसएफ जवानों के साथ दिवाली मनाई। मंत्री मेघवाल ने जवानो के साथ पूजा अर्चना की और दीप जलाकर जवानो का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। बीएसएफ अधिकारियो और जवानो ने भी मंत्री के साथ आतिशबाजी कर उन्हें शुभकानाए दी। । फोटो नौशाद अली

Sparkling festival of lights on Diwali

बीकानेर में बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय में दीपावली पर पटाखे चलाते बीएसफ के जवान। फोटो नौशाद अली

Sparkling festival of lights on Diwali

बीकानेर में केन्द्रीय क़ानून मन्त्री अर्जुन राम मेघवाल दीपावली पर अपने परिवार के साथ दीपोत्सव के साथ मनाएं फोटो नौशाद अली

Sparkling festival of lights on Diwali

रंग बिरंगी रोशनियों से सजी हैरिटेज इमारतेंबीकानेर में दीपावली को लेकर शहर के बाजार और हैरिटेज इमारते रंग बिरंगी रोशनियों से सज गए है। रात्रि पर आकर्षक रूप से सजी इमारते और बाजार हर किसी के आकर्षण का केन्द्र रहे। बड़ी संख्या में शहरवासी इनको देखने पहुंचे। फोटो नौशाद अली

Sparkling festival of lights on Diwali

बीकानेर में लक्ष्मी पूजन के बाद गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। घर-परिवार की महिलाओं ने अलसुबह घरों के मुख्य द्वार के आगे लाल मिट्टी से बनाए हुए गोवर्धन की अनुकृति पर गोबर से स्वास्तिक व अनुकृति बनाकर पूजा-अर्चना की फोटो नौशाद अली

Sparkling festival of lights on Diwali

रंगोली में उतरे मन के भाव, उकेरा राजस्थान पत्रिकादीपावली पर्व पर हर घर, दुकान, बाजार और गली-मोहल्ले रंगीन रोशनी से जगमगा रहे है। घर-घर में दीपदान का क्रम चल रहा है। साफ-सफाई कर घरों को सजाया जा रहा है। विभिन्न रंगों की गुलाल से कलात्मक रंगोली सजाई जा रही है। रंगोली पर दीपमाला श्रृंगारित की जा रही है। कोचरों के मोहल्ले में एक मकान में अपने मन के भावों को रंगोली में उतारती महिलाए व रंगोली में उकेरा राजस्थान पत्रिका। फोटो नौशाद अली।