14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक चम्मच नमक से पाएं चमकती हुई त्वचा, उम्र का असर भी होगा कम

ये एक टोनर और स्क्रब का काम करता है, इससे स्किन पॉलिश हो जाती है

4 min read
Google source verification
salt

चेहरे को चमकाने एवं खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आज मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन ये त्वचा को निखारने की बजाय डैमेज कर देते हैं। आज हम आपको चेहरे को चमकदार बनाने के लिए एक ऐसा आसान—सा घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आप ग्लैमरस दिखने लगेंगे।

salt

स्किन को प्राकृतिक तरीके से हाइड्रेटेड रखने के लिए नमक बहुत फायदेमंद होता है। ये एक टोनर की तरह काम करता है। ये स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है। इससे त्वचा के पोरों में गंदगी भी नहीं जमती है। इसे लगाने के लिए एक चम्मच नमक को एक कप पानी में घोलकर स्किन पर स्प्रें कर लें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें।

salt

नमक एक बेहतर फेशियल का भी काम करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आधे कप नमक को 3 कप पानी में उबालें और फिर इस पानी से चेहरे पर भाप लें। इससे पोर्स में जमी गंदगी और त्वचा में बार—बार आने वाले आॅयल की दिक्कत दूर हो जाएगी। साथ ही इससे झुर्रिरयां और फाइन लाइन्स भी कम होंगे, जिससे उम्र का असर कम दिखेगा।

salt

नमक का उपाय रंगत को निखारने का भी काम करता है। इसे लगाने के लिए 2 चम्मच नमक और 4 चम्मच कच्चा शहद लेकर पेस्ट बना लें। इसे साफ और सूखी त्वचा पर10-15 मिनट लगाकर छोड़ दें और बाद में समाज करें। फिर गर्म पानी में नर्म कपड़ा भिगोकर उससे चेहरा साफ कर लें।

salt

नमक के पानी से नहाने पर पूरे दिन ताजगी रहती है। इसलिए सुबह नहाते समय एक बाल्टी पानी में एक चम्मच नमक डाल लें। ऐसा करने त्वचा का रुखापन दूर होता है और पूरे दिन एनर्जेटिक लगता है।

salt

नमक एक प्राकृतिक स्क्रब का काम करता है। चूंकि ये दानेदार होता है इसलिए ये त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद मिनरल्स त्वचा को मुलायम बनाने का भी काम करते हैं। इसे लगाने के लिए 1 चम्मच नमक को ऑलिव ऑयल में मिक्स कर स्किन की मसाज करनी चाहिए।

salt

नमक दांतों को सफेद और मजबूत बनाने के लिए भी बहुत कारगर साबित होता है। इसलिए ज्यादातर टूथपेस्ट में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच नमक को 2 चम्मच बेकिंग पाऊडर में मिलाकर टूथब्रश से दांतों की मसाज करें।

salt

नमक में मौजूद ब्लीचिंग प्रापर्टीज नाखनूों को भी चमकदार बनाने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच नमक, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और दो चम्मच नींबू के रस को आधे कप गर्म पानी में मिलाएं। फिर अपने नाखूनों को इस घोल में डुबोकर रखें। फिर नाखूनों को धोकर मॉइश्चराइज़ करें।

salt

अगर किसी को पायरिया की दिक्कत है और मुंह से बदबू आती है तब भी नमक का उपाय फायदा करता है। इसके लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में नमक घोलकर इससे दिन में दो से तीन बार कुल्ला करना चाहिए। ऐसा दो सप्ताह तक करने से समस्या दूर हो जाएगी।

salt

बारिश के दिनों में अक्सर बाल गीले रह जाते हैं। जिसके चलते बाल चिपकने लगते हैं एवं इनसे बदबू आने लगती है। कई बार इससे बाल भी गिरने लगते हैं। इस समस्या को सुलझाने के लिए एक गिलास सेब के सिरके में एक चम्मच नमक मिलाकर बालों को शैम्पू के बाद धोना चाहिए। इससे बालों का चिपचिपापन दूर हो जाएगा।