2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति—पत्नी में रहती है अनबन तो अपनाएं ये 10 आसान से टोटके

घर के वातावरण को सुखमय बनाने के साथ पति—पत्नी के संबंध को मधुर बनाने में भी कारगर

3 min read
Google source verification
quarrel

अक्सर हर घर में पति—पत्नी के बीच कुछ अनबन हो जाती है। जिसके चलते उनमें लड़ाई—झगड़े होते रहते हैं। घर का वातावरण कलहपूर्ण रहता है। मगर बात हद से ज्यादा तब बढ़ जाती है, जब नौबत तलाक तक आ जाती है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इससे छुटकारा पाने के कुछ आसान से टोटकों के बारे में बताएंगे।

quarrel

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। दाम्पत्य जीवन में आए इस संकट को दूर करने के लिए अपने पूजा के स्थान पर चांदी के गणेण जी की प्रतिमा रखने से समस्या दूर हो जाती है। इससे कलह खत्म होकर पति—पत्नी के बीच प्यार बढ़ने लगता है।

quarrel

पति-पत्नी के बीच झगड़ों से मुक्ति पाने के लिए पति—पत्नी दोनों के सिरहाने कपूर की एक पुड़िया रखने से परेशानी दूर हो जाएगी। इसमें उनके मन में आए वैचारिक मतभेद खत्म होंगे।

quarrel

पति-पत्नी के बीच आई खटास को दूर करने के लिए एक छोटे से कागज या भोज पत्र पर लाल स्याही से अपने पति या पत्नी का नाम लिखें। अब इसे हनुमान जी का ध्यान करते हुए उनके चरणों में रख दें। इससे कुछ ही दिनों में समस्या हल हो जाएगी।

quarrel

पति-पत्नी के बीच झगड़े से मुक्ति के लिए रोज सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। साथ ही शिव जी का कोई सिद्ध मंत्र पढ़ें। इससे पति—पत्नी के बीच कलह समाप्त हो जाता है।

quarrel

कलेश को दूर करने के लिए प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को गुड़ में थोड़ा—सा देशी घी मिलाकर इसे कंडे पर सुलगाने से घर का महौल पवित्र होने लगता है। इससे घर में सकारात्मकता आती है। जिसके चलते पति—पत्नी के बीच चल रहा मतभेद भी खत्म होता है।

quarrel

अगर झगड़ा ज्यादा बढ़ गया हो तो पति व पत्नी के सिर के पीछे एक घी से भरा दीया जलाएं। इसे रात भर जलने दें। ध्यान रहें कि दीपक इस प्रकार जलाएं की उसकी छाया आप व आपके पति पर पड़ें।

quarrel

पति—पत्नी के बीच आई दरार को भरने के लिए रोज स्नान के बाद घर में गुगुल की धूनी दिखाएं। इससे नकारात्मकता खत्म होगी। इससे पति—पत्नी के रिश्तों में सुधार आएगा और वे एक—दूसरे के प्रति घृणा की भावना त्याग देंगे।

quarrel

यदि पति का व्यवहार पत्नी के लिए अच्छा नहीं है तो स्त्री को अपने सिंदूर की डिब्बी में एक गोमती चक्र रखना चाहिए। अब इस सिंदूर को नहाने के बाद रोज अपनी मांग में भरना चाहिए इससे पति की भावना आपके प्रति बदल जाएगी। इससे आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

quarrel

दाम्पत्य जीवन में सुख—शांति बनाए रखने के लिए देवी मां एवं भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी जी की आराधना बहुत काम आती है। इसलिए हर शुक्रवार इन भगवान को कोई भी सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं। यदि आप माता लक्ष्मी को कोई रस से भरी हुई मिठाई चढ़ाएंगे तो ज्यादा लाभ होगा। इससे पति—पत्नी के बीच आई दरार मिटने लगेगी।