15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हथेली में इस जगह है तिल तो व्यक्ति हमेशा रहता है परेशान, कहीं आप भी तो नहीं है इनमें से एक

गलत स्थान पर तिल होने से शुभ की जगह मिलते हैं अशुभ फल, ऐसे लोगों को जान का भी रहता है खतरा

3 min read
Google source verification
mole on palm

व्यक्ति को मिलने वाला फल महज हाथों की लकीरें ही तय नहीं करती, बल्कि हथेली पर मौजूद तिल भी किस्मत को चुनौती देते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली में गलत स्थान पर तिल होना अशुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति जिंदगी—भर परेशान रहता है। इसके अलावा और भी कई परेशानियां रहती हैं।

mole on palm

अगर आपकी बीच वाली अंगुली के नीचे शनि पर्वत पर तिल है तो इसे बहुत खराब माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों का साथ उनकी किस्मत भी नहीं देती है। एसे व्यक्ति जीवन—भर संघर्ष करते रहते हैं। इन्हें कड़ी मेहनत के बावजूद असफलता मिलती है।

mole on palm

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में तिल सूर्य पर्वत यानि अनाम‌िका अंगुली के नीचे स्थित हो तो ऐसे लोगों को हमेशा कष्ट उठाना पड़ता है। ऐसे लोगों पर सूर्य अपना नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके तहत सूर्य से जिन क्षेत्रों का संबंध‌ होता है उनसे आपको कष्ट मिलता है। ऐसे लोगों की नौकरी जाने का एवं बिजनेस के बर्बाद होने का भी खतरा रहता है।

mole on palm

ऐसे लोगों को समाज में अपमानित भी होना पड़ता है। क्योंकि सूर्य ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से ऐसे व्यक्ति झूठे समझे जाते हैं। इनकी बातों पर कोई यकीन नहीं करता है। ऐसे लोग अगर अच्छा काम भी करना चाहते हैं तो वो भी बिगड़ जाता है। जिसकी वजह से उन्हें सबके सामने बेइज्जत होना पड़ता है।

mole on palm

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्रपर्वत पर त‌िल हो तो ऐसे लोगों का मन अस्थिर रहता है। ऐसे लोगों के दिमाग में एक—साथ कई विचार चलते रहते हैं। जिस वजह से ये तनावग्रस्त रहते हैं। ये किसी काम में सफल भी नहीं हो पाते हैं।

mole on palm

इनकी ऐसी आदतों के चलते इनसे इनका प्यार भी छिन जाता है। इन्हें अपनी मोहब्बत को गंवाने का गम भी होता है। इसलिए ये ज्यादातर वक्त दुख में ही डूबे रहते हैं। इन सभी परेशानियों के चलते इन्हें मानसिक बीमारी होने का भी खतरा रहता है।

mole on palm

अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर तिल हो तो ऐसे लोगों के रिश्ते अपने साथी से अच्छे नहीं रहते हैं। ज्यादातर समय इनकी आपस में लड़ाई होती रहती है। कई बार तो नौबत संबंध विच्छेद तक पहुंच जाती है।

mole on palm

इसके अलावा ऐसे लोग बहुत खर्चीले स्वभाव के भी होते हैं। ये अपने शौक पूरे करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनकी इसी जुनूनियत के चलते इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे लोग बहुत कामुक किस्म के भी होते हैं। इसलिए ये हमेशा लड़कियों के पीछे भागते रहते हैं।

mole on palm

यदि किसी व्यकित के बाईं हथेली में त‌िल हो तो ऐसे लोग रुपए—पैसे तो खूब कमाते हैं, लेकिन इनकी जरूरत से ज्यादा खर्च करने की आदत के चलते ये रुपए नहीं जोड़ पाते हैं। जिसके चलते इन्हें कई बार आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ता है।

mole on palm

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मंगल पर्वत पर तिल हो तो ऐसे लोगों की जान खतरे में रहती है। ऐसे व्यक्ति ज्यादातर दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों की सम्पत्ति का भी नाश होता है।