4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस हरे पत्ते के खास टोटके से शादी से लेकर नौकरी तक हर ख्वाहिश होगी पूरी

इस चमत्कारी उपाय से पति को भी किया जा सकता है वश में

3 min read
Google source verification
betel leaves

हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियां रहती हैं। कोई धन की कमी के चलते चिंतित है, तो कुछ नौकरी न लगने और शादी न होने से। अगर आपके जीवन में भी कुछ ऐसी ही समस्याएं हैं तो आज हम आपको एक ऐसे खास टोटके के बारे में बताएंगे जिससे आपकी हर समस्या दूर हो जाएगी।

betel leaves

हिंदू धर्म में शुभ कार्यों के लिए पान के पत्ते का प्रयोग किया जाता है। इससे भगवान को प्रसन्न करने के अलावा अन्य कार्य भी किए जा सकते हैं। पान के पत्ते का किया गया टोटका बहुत असरदार साबित होता है।

betel leaves

यदि आपके घर में अशांति का महौल रहता है, आए दिन कलह होती रहती है एवं कोई भी काम ठीक से सम्पन्न नहीं हो पाता है तो पान का टोटका बहुत लाभदायक साबित होता है।

betel leaves

इसके लिए आपको मंगलवार या शनिवार को हनुमानजी को एक पान का पत्ता चढ़ाना होगा। जिसमे कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा और सुमन कतरी मौजूद हो। ऐसा करीब सात बार करने से परेशानियां दूर हो जाती है और घर में समृद्धि आती है।

betel leaves

यदि आपका कोई काम पूरा होने से पहले ही अटक जाता हो तो आपको प्रत्येक रविवार अपने साथ एक पान का पत्ता लेकर घर से बाहर जाना चाहिए। ऐसा करीब दो महीनों तक करना होगा। ऐसा करने से आपके काम बनने लगेंगे।

betel leaves

अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है, नौकरी भी खतरे में है तो आप होलिका दहन के दिन पान के पत्ते का टोटका आजमाएं। इसके तहत होलिका को जलाते समय आप देशी घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता डाल दें। इसके बाद होलिका की ग्यारह परिक्रमा करते हुए सूखे नारियल की आहुति दें। ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।

betel leaves

अगर आपका रिश्ता बार—बार टूट जाता है। लड़की व उसके घरवालों को आप पसंद नहीं आते हैं तो इस परेशानी को दूर करने के लिए भी पान के पत्ते का टोटका बहुत उपयोगी है। इसके लिए आपको लड़की व उसके परिवार वालों से मिलने से पहले अपने माथे पर पान के पत्ते की जड़ को घिसकर तिलक लगाना होगा। ऐसा करने से वे आपकी ओर आकर्षित होंगे और रिश्ता पक्का हो जाएगा।

betel leaves

अगर आपके पति का दूसरी किसी औरत से संबंध हैं व अब वे आप पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं तो उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक पान के पत्ते में केसर और चंदन का पाउडर मिला लें। अब इसे देवी दुर्गा के सामने रखकर चंडी स्त्रोत का 43 दिन तक पाठ करें। ऐसा करते ही आपके पति आपके वश में हो जाएंगे।

betel leaves

अगर किसी व्यक्ति को नजर लग गई है तो इससे छुटकारा पाने के लिए पान के पत्ते में सात गुलाब के फूल की पत्तियां डालकर पीड़ित को खिला दें। ऐसा करने से व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो जाएगा।

betel leaves

अगर आपको अपनी कोई खास मनोकामना पूर्ण करवानी है तो आप सावन के महीने में रोज शिवलिंग पर एक पान का पत्ता चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो जाएगी।