1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 10 चीजों को भूलकर भी दोबारा गर्म कर न खाएं, बन सकता है जहर

तेज आंच पर पकाने से भी होता है नुकसान

3 min read
Google source verification
food

अक्सर हम खाना बनाते समय कुछ चीजें एक्सट्रा बना देते हैं। जिन्हें हम बाद में दोबारा गर्म करके खाते हैं। वहीं कुछ लोग समय की बचत के लिए इक्कट्ठा खाना बनाकर रख देते हैं। जिसे कई बार गर्म करके खाते रहते हैं। मगर खाने को दोबारा गर्म करके खाने की ये आदत आपको भारी पड़ सकती है। दरअसल कई ऐसी सब्जियां एवं अनाज हैं जिन्हें सिर्फ एक ही बार पकाना चाहिए। बार—बार गर्म करने से इनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। साथ ही ये गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकते हैं।

food

ज्यादातर लोगों के भोजन में चावल ज्यादा बन जाते हैं। इसलिए वो इसे बार—बार गर्म करके चलाते रहते हैं, लेकिन चावल का कई बार गर्म होना सेहत के लिए सबसे नुकसानदायक होता है। फूड्स स्टैंडर्ड्स एजेंसी के मुताबिक चावल को दोबारा गर्म करके खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है।

food

हरे पत्ती वाली सब्जियों को भी कभी दोबारा गर्म करके नहीं खाने चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से उनमें मौजूद विटामिन्स नष्ट हो जाते हैं। साथ ही इनमें पाया जाने वाला नाइट्रेट गर्मी की वजह से शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

food

पालक को खासतौर पर दोबार गर्म नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में आयरल होता है। इससे लौह तत्व का आॅक्सीकरण हो सकता है। इस दौरान कुछ ऐसे घातक रसायन भी निकलते हैं जो प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं। साथ ही कैंसर जैसे रोग को दावत देते हैं।

food

मशरूम को भी दोबारा गर्म कर नहीं खाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से इसमें मौजूद प्रोटीन और मिनरल्स नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा प्रोटीन का कंपोजिशन बिगाड़ जाता है। जिससे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

food

अंडे को भी बार—बार गर्म करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसे गर्म करने पर नाइट्रोजन का आॅक्सिडिकेशन हो जाता है। जिससे भविष्य में व्यक्ति को कैंसर होने का खतरा रहता है।

food

अंडे की तरह चिकन—मटन को भी बार—बार गर्म नहीं करना चाहिए। इससे इसमें मौजूद प्रोटीन नष्ट हो जाते हैं और ये घातक रसायनों को जन्म देते है। इसे ज्यादा तापमान गर्म करने पर इसके दूसरे पोषक तत्व भी खत्म हो जाते है। इसे खाने पर पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

food

ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त आॅलिव आॅयल एवं अखरोट के तेल को भी दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए। न ही इसे तेज आंच पर पकाना चाहिए। इससे न्यूट्रीशन खत्म हो जाते हैं।

food

आलू में विटामिन बी6, पोटैशियम और विटामिन सी पाया जाता है। इसे बार—बार गर्म करके खाने से इसमें 'क्लोसट्रीडियम बोटुलिनम' पैदा हो सकता है। ये बैक्टीरिया का कारण होते हैं।

food

कई लोग दाल को भी बहुत बार गर्म कर खाते हैं, लेकिन ये भी भोजन को जहर बना सकता है। ऐसा करने से इसमें मौजूद प्रोटीन नष्ट हो जाते हैं और इन्हें खाने से डाइजेशन खराब हो जाता है। कई लोगों को बदहजमी एवं उल्टी की भी समस्या हो जाती है।