18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी की तरह खर्च हो रहा है पैसा तो अनजाने में घर लाई गई ये चीजें बन सकती हैं मुसीबत

घर में रखी गई तस्वीरों से भी होता है धन का नुकसान

3 min read
Google source verification
vastu tips for money loss

हर कोई चाहता है कि उसका अच्छा—खासा बैंक बैलेंस हो, लेकिन कुछ न कुछ वजह से पैसा खर्च होता रहता है। लाख कोशिशों के बावजूद सेविंग्स नहीं हो पाती है। इसके पीछे का कारण घर में आपका कमजोर मनी मैनेजमेंट नहीं बल्कि वास्तु दोष हो सकता है। घर में अनजाने में रखी गई चीजों से धन की हानि हो सकती है। तो कौन—सी है वो चीजें आइए जानते हैं।

vastu tips for money loss

कई लोगों को अपने बेडरूम में तस्वीरे लगाने का शौक होता है। मगर उस रुम में या अलमारी व तिजोरी के पास नीले रंग की तस्वीर लगाने से धन का नुकसान हो सकता है। ये एक प्रकार का वास्तु दोष माना जाता है जिसके तहत घर में पैसा नहीं टिकता है।

vastu tips for money loss

यदि पैसा रखने के स्थान के पास पानी या इससे संबंधित चीजें रखने से भी पैसा खर्च होता है। खासतौर पर दुकानों में लोग एक ही जगह पर सब सामान रख दें। जिसके चलते उनका व्यापार ज्यादा चल नहीं पाता है। इससे बचने के लिए वहां से पानी हटा दें।

vastu tips for money loss

कई घरों के अंदर बड़ा—सा दरवाजा लगा होता है। जिसमें तीन दरवाजे एक साथ लगे होते हैं। मगर क्या आपको पता है ये भी एक तरह का वास्तु दोष होता है। ऐसे घर में हमेशा चोरी का डर बना रहता है।

vastu tips for money loss

कई लोग अपने घरों के उत्तर एवं पश्चिम दिशा में कीमती चीजों, तिजोरी आदि को रखते हैं, लेकिन ऐसा करने से उन सामानों के खोने एवं चोरी होने की आशंका रहती है। इससे बचने के लिए तुरंत इन जगहों से चीजें हटा दें।

vastu tips for money loss

यदि घर में गलत दिशा में घड़ी लगाया जाया तो अपशगुन होता है। इससे व्यक्ति का खराब समय शुरू हो जाता है। वास्तु के अनुसार घर में कभी भी दक्षिण दिशा की ओर घड़ी नहीं लगानी चाहिए इससे नुकसान होता है, क्योंकि इस दिशा को यम का क्षेत्र माना जाता है।

vastu tips for money loss

बहुत से नृत्य प्रेमी घर में नटराज की मूर्ति रखते है। मगर वास्तु के अनुसार ये शुभ नहीं माना जाता है। दरअसल इसमें शिव जी तांडव करते हुए उग्र रूप में रहते हैं। घर में ऐसी मूर्ति रखने से घर में तनाव की स्थिति बनती है।

vastu tips for money loss

घर में रखा टूटा हुआ बेड व पलंग भी धन खर्च बढ़ता है। इससे आय कम होती है और धन का संचय नहीं हो पाता है। इससे दुर्भाग्य भी आता है।

vastu tips for money loss

घर के उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में डस्टबीन या कचड़ा नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इस क्षेत्र में गंदगी होने से लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं। जिसकी वजह से धन की हानि होती है।

vastu tips for money loss

यदि घर में आपने उग्र तस्वीरें लगा रखी हैं जैसे—किसी हाथी की रौंदते हुए, शेर के शिकार की, अंधेरे वाली फोटो आदि। इन्हें लगाने से घर में नकारात्मकता आति है। साथ ही बेवजह धन खर्च होने लगता है। इससे घर में बीमारी भी आती है।