5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां होती हैं किस्मतवाली, इनसे शादी करते ही संवर जाती है लड़के की जिंदगी

ऐसी लड़कियों के घर में आने से सुख—शांति का महौल रहता है, साथ ही लड़के की तरक्की होती है

3 min read
Google source verification
fingers shape

हर लड़का चाहता है कि उसे ऐसी पत्नी मिले जो ससुराल आते ही घर को खुशियों से भर दे और परिवार में सुख—शांति का महौल रहे। आज हम आपको ऐसी ही लड़कियों के बारे में बताएंगे जो अपने पति के लिए लकी साबित होती हैं। ऐसी लड़कियों की उंगलियों की बनावट कुछ खास होती है।

fingers shape

जिन लड़कियां की हथेली बड़ी और अंगुलियां गोल एवं मोटी होती है ऐसी स्त्रियां अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली साबित होती हैं। उनके ससुराल में प्रवेश से सुख—समृद्धि का आगमन होता है। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है।

fingers shape

जिन लड़कियों की उंगलियां गोल और लंबी होती हैं ऐसी स्त्रियों का भाग्य बहुत तेज होता है। उनके प्रभाव से उनके पति का जीवन भी बहुत समृद्धशाली हो जाता है। ऐसी लड़की से विवाह करने पर लड़के को सभी सुख प्राप्त होते हैं। वे विलासितापूर्ण जीवन जीने में सफल रहते हैं।

fingers shape

जिन लड़कियों की उंगलियां आगे से पतली और सभी पोर बराबर में सुंदर दिखते हों, ऐसी महिलाएं भी किस्मतवाली होती हैं। ये घर—परिवार को बहुत अच्छे से संभालना जानती हैं। ऐसी लड़कियों के घर आने से तरक्की के साथ घर में शांति का महौल रहता है।

fingers shape

जिन लड़कियों की उंगलियां ज्यादा झुकी हुई होती हैं, ऐसी स्त्रियां बहुत खर्चीली होती हैं ऐसी महिलाएं बहुत शौकीन स्वभाव की होती हैं। इनका शुक्र ग्रह तेज होता है। इनके साथ शादी करने वाले पुरुषों का जीवन सुखमय बीतता है। हालांकि ऐसी लड़कियों का व्यक्तिगत जीवन थोड़ा कठिनाईयों—भरा रहता है।

fingers shape

जिन लड़कियों की उंगलियां सीधी, मोटी और चिकनी होती हैं, ऐसी महिलाओं को सबसे ज्यादा किस्मतवाली समझाा जाता है। कई लोग तो इन्हें मां लक्ष्मी का स्वरूप भी मानते हैं। ऐसी लड़कियां जीवन में बहुत प्रगति करती हैं। इनके साथ इनके पति और घरवालों को भी समाज में सम्मान मिलता है।

fingers shape

जिन लड़कियों की उंगलियां में आगे का भाग पतला हो और सभी अंगुलियों के पोर एक—समान आकार में हो तो इनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है। ऐसी स्त्रियों का अपने पति के साथ बेहतर तालमेल रहता है। जिसके चलते ये एक आदर्श कपल कहलाते हैं।

fingers shape

जिन लड़कियों की उंगलियां बहुत छोटी होती हैं एवं हथेली का साइज भी कम होता है ऐसी महिलाएं बहुत खर्चीले स्वभाव की होती हैं। मगर शादी के मामले में वो भाग्यशाली होती हैं। इन्हें आदर्श पति मिलते हैं। ऐसी महिलाओं का व्यवहार अपने पति से बहुत अच्छा होता है। हालांकि ऐसी महिलाओं को उन्नति के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है।

fingers shape

जिन लड़कियों के दोनों हाथों को जोड़ने पर उंगलियां के बीच खाली जगह रहती है ऐसी लड़कियां भी लड़के के लिए किस्मतवाली साबित होती हैं। इनका वैवाहिक जीवन मध्यम रहता है। इनके परिवार में आने से मिला—जुला महौल रहता है। कभी घर में एकदम से बहुत खुशियां आ जाती हैं तो कभी इनके लिए तरसना पड़ता है।

fingers shape

जिन लड़कियों की उंगलियां में तीन पोर होते हैं ऐसी लड़कियां बहुत भाग्यशाली होती हैं। इन्हें जीवन में हर सुख मिलता है। इनसे शादी करने पर लड़के का भाग्य तेज हो जाता है। उसे जीवन में मान—सम्मान एवं तरक्की मिलती है।