5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे मेहमानों को घर में घुसने ही न दिया जाए तो बढ़िया है, घर का नाश कर देते हैं ये लोग

ऐसे मेहमानों को घर में न आनें दे

4 min read
Google source verification
Guest

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है जिसके तहत घर में मेहमानों, नाते—रिश्तेदारों का आना—जाना लगा ही रहता है।हमारी संस्कृति में अतिथि को भगवान का दर्जा दिया जाता है। घर में लोगों के आवागमन को शुभ माना जाता है लेकिन आपको बता दें कि कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो नकारात्मकता से घिरे रहते हैं। ऐसे लोगों का घर में प्रवेश अशुभ माना जाता है। कुछ इस प्रकार के लोगों का जिक्र आज हम आपके सामने करेंगे जिनके घर में प्रवेश करने से हमारे निवास स्थल के वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Guest

इनमें सबसे पहले आते हैं आलसी प्रवृति के लोग जो हमेशा भाग्य के भरोसे टिके रहते हैं। इनका कर्म पर विश्वास नहीं होता है। ऐसे लोग हमेशा अपने भाग्य का रोना रोते रहते हैं। इनके घर में आने से घर के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  

Guest

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो परिस्थितियों से सामंजस्य नहीं बिठा पाते हैं। ये लोग छोटी—छोटी बात पर दूसरे से झगड़ने लगते हैं। ऐसे लोग हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं। इनके घर में आने से आपके और आपके परिवार के सदस्य खतरे में पड़ सकते हैं।

Guest

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जरूरत से ज्यादा खाते हैं। ये लोग आलसी किस्म के होते हैं और हर कार्य के लिए अपने परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहते हैं। इस किस्म के लोग अपनी जिम्मेदारी से हमेशा मूकर जाते हैं। ऐसे लोग घर में न आए इसी में भलाई है।  

Guest

हममें से बहुत से लोग ऐसेभी होते हैं जो उटपटांग कपड़े पहनते हैं। इनके घर में रहने से परिवार के सदस्य अहसहज महसूस करते हैं। ऐसे लोग अपनी वेशभूषा से समाज में आपके परिवार की मर्यादा को ठेस पहुंचा सकते हैं। इस प्रकार के लोग घर में न आए तो ही भला है।

Guest

हममें से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें किसी भी देश या फिर स्थान का कोई ज्ञान नहीं होता है। ऐसे में अकसर ये लोग खुद के साथ—साथ जिनके यहां जा रहे हैं उन्हें भी मुसीबत में डाल सकते हैं। बेहतर है कि ये घर पर न आएं

Guest

आजकल अधिकतर लोग चालाक या धूर्त प्रवृति के होते हैं। हमारे जान—पहचान या फिर रिश्तेदारों में भी कुछ ऐसे लोग अवश्य होंगे। ऐसे लोग दो प्रकार से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक तो ये अपने झांसे का शिकार आपको बना सकते हैं। दूसरा ये कि इनसे पीड़ित व्यक्ति भी गुस्से में आकर आपको अपना टार्गेट बना सकते हैं। ये लोग बड़े ही चालाक किस्म के होते हैं।  

Guest

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सामान्य बातों पर लोगों पर हाथ उठाते हैं। मार—पीट करते हैं। ऐसे लोगों के दुश्मनों की संख्या भी बहुत होती है। ऐसे लोगों को घर में ठहराने से आप कभी भी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

Guest

ऐसे लोगों की संख्या में कमीं नहीं है जो बिना किसी आधार के बातों को मानते हैं और कभी—कभी अपनी बातों से आपको भी उन्हें मानने पर विवश करते हैं। अंधविश्वासी प्रवृति के ये लोग घर पर न पधारें इसी में घर की शान्ति बरकरार है।

Guest

साफ—सफाई रखना अच्छी बात है लेकिन कुछ लोगों को इनकी बीमारी रहती है। बात—बात पर हाथ धोना, पानी का बेवजह इस्तेमाल करना,सफाई के नाम पर छुआछूत करना, ऐसे लोगों के बीच एक दिन भी रहना काफी मुश्किल हो जाता है।  

Guest

रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ ऐसे लोग भी मिल जाते हैं जो बात—बात पर अपनी धौंस जमाते हैं या फिर अपनी बात को मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनसे सामान्य बातचीत भी तर्क का रूप धारण कर लेती है और कभी—कभार ये एक बहस का रूप लेकर झगड़े या फिर मार—पीट तक पहुंच जाती है।