
एक्ट्रेस एली अवराम (Elli Avrram) बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक खास पहचान हासिल कर चुकी हैं। आज एक्ट्रेस के चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं, जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं।

फिल्मों के अलावा एली अवराम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ रही है।

हाल ही में एली ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है, जिसकी लेटेस्ट तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने स्पार्कल कलर में लहंगा पहना हुआ है। जिसमें उनका लुक बेहद गॉर्जियस लग रहा है।

अपने इस एथनिक लुक को एली अवराम ने ग्लॉसी मेकअप के साथ कम्पलीट किया है। इसके अलावा उन्होंने ग्रीन स्टोन वाला हैवी नेकलेस और ब्रेसलेट कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

जब से एली की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। तभी से फैंस भी एली के इस प्रिटी इंडियन स्टाइल के दीवाने हो रहे हैं। कई यूजर्स एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों को अब तक 33 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

जाहिर है कि नए साल के मौके पर भी एली ने एडोरेबल ग्रीन कलर के लहंगे में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। हॉल्टर नेक ब्लाउज वाले इस बोल्ड आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने झुककर ऐसे पोज दिए थे कि उनकी क्लीवेज साफ फ्लॉन्ट हो रही थी।