ग्वालियर, पश्चिम विक्षोभ के कारण बदले मौसम के बाद कोहरा गायब होते ही हल्की धुंध के साथ सुबह से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपा कर रख दिया। बादलों के छंटने के बाद दोपहर में निकली धूप से भी राहत नहीं मिल सकी। सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।