22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किरायेदारों के लिए खास हैं ये 5 App, अब घर ढ़ूंढना होगा आसान

हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अपने पसंदीदा किराए का घर ढ़ूंढ़ सकते है।

2 min read
Google source verification
99 acres

हम जब भी अपने शहर से दूर कहीं किसी दूसरे शहर में रहते हैं तो हमारी सबसे बड़ी समस्या होती है किराए का घर ढ़ूढ़ने की। अगर हम अपने पसंद के किराए का घर ढ़ूढ़ना चाहते हैं तो हमे काफी समय भी खर्च करना पड़ता है, उसके बाद भी शायद हमे अपने मन पसंद का घर नहीं मिलता। हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अपने पसंदीदा किराए का घर ढ़ूंढ़ सकते है। 99 acres- इस ऐप पर तस्वीरों, विडियो औप मैप के द्वारा अपने यूजर को घर के अॉप्शन उपलब्ध कराए जाते हैं। इस ऐप की मदद से आप लैंडलॉर्ड से सीधे बात कर सकते हैं या उनका कॉन्टैक्ट नंबर भी पा सकते हैं। साथ ही ई-मेल की सुविधा भी मिलती है।

Flat chat

Flat chat- फ्लैटचैट यह ऐप देश की मेट्रो शहरों में उपलब्ध है। इस ऐप पर आप किराए के घर के साथ-साथ अपना रूम पार्टनर भी आसाने से ढ़ूंढ़ सकते हैं। साथ ही आपकी सुविधा को देखते हुए यहां कई सारे विकल्प मिलते हैं।

OLX India

OLX India- पुराने समानों की खरीद बिक्री के साथ-साथ यह ऐप लोगों को किराए का मकान ढ़ूंढ़ने में भी मदद करता है। जीपीएस के द्वारा आप जिस भी इलाके में घर लेना चाहते है, इस ऐप में वहां के अॉप्शन आपको मिल जाएंगे। घर की तस्वीर के साथ-साथ यहां लैंडलॉर्ड का कॉन्टैक्ट नंबर भी उपलब्ध रहता है।

Broker free

Broker free- जैसा की इस ऐप के नाम से ही पता चलता है कि यह ऐप बिना ब्रोकर आपका घर ढ़ूंढ़ने में आपकी मदद करता है। देश के किसी भी बड़े शहर में आप इस ऐप की मदद से किराए का घर ढ़ूंढ़ सकते हैं।