7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर के सीएसपीडीसीएल ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, लपटें देख भागने लगे लोग, देखें फोटो

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashutosh Kumar

•

Updated: 5 Apr 2024, 9:57 PM IST

1

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बिजली विभाग के गोदाम (सीएसपीडीसीएल) में आग लग गई। इस घटना में सैकड़ों की तादाद में ट्रांसफॉर्मर जलकर राख हो गए हैं। आग को बुझाने की कोशिश अभी भी जारी है, हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। जानकारी के अनुसार गुढिय़ारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के करीब बिजली विभाग के सब डिविजनल कार्यालय का गोदाम है। यहां हजारों की तादाद में ट्रांसफॉर्मर रखे हैं। शुक्रवार की दोपहर को अचानक यहां आग लग गई और कुछ ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट भी हुआ। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान पर काले धुएं का गुबार छा गया। आसपास रह रहे लोगों में दहशत फैल गई। अभी भी फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां आग बुझाने में लगी हुई हैं। आखिर यह आग कैसी लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

2

फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है। जिस गोदाम में यह आग लगी है, वहां कई हजार ट्रांसफॉर्मर रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 4000 ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक हो गए हैं, वहीं करोड़ों रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग इतनी भयंकर थी कि कई किलोमीटर दूर से ही लपटें नजर आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने एहतियात के तौर पर कई घरों को खाली भी करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दफ्तर के कैंपस में कई ट्रांसफॉर्मर, फीडर और कई सामान आग में जलकर खाक हो गए हैं।

3

4

5

6

7

8

9

10

11