9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर किया पेशाब, पुलिस से कान पकड़कर माफी मांगते दिखे नशेड़ी

Indore ancient Hanuman Temple: एमपी के इंदौर का मामला, बजरंग दल की शिकायत के बाद तीन नशेड़ियों को शिनाख्त के बाद किया था गिरफ्तार,

less than 1 minute read
Google source verification
Indore News

Indore News: पुलिस से कान पकड़कर माफी मांगते दिखे तीनों नशेड़ी(photo:patrika)

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर में तीन नशेड़ियों की शर्मनाक करतूत का मामला सामने आया है। यहां शराब पीकर टलनी हुए नशेड़ियों की धार्मिक स्थल पर असामाजिक हरकत से लोग आक्रोशित हो गए। मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र के मोती तबेले इलाके में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का है। लोगों की शिकायत के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी में घटना देख बजरंग दल ने पुलिस से की शिकायत

जानकारी के मुताबिक नशे में धुत तीनों युवक, राजा दुबे, कमल अहिरवार और अर्पित चौहान, मंदिर की दीवार पर पेशाब कर रहे थे। यहां लोगों ने वीडियो तो बनाए वहीं सीसीटीवी फुटेज में भी ये घटना कैद हो गई। जिसे देखकर लोगों ने बजरंग दल से इसकी सूचना दी। विहिप नेता तन्नू शर्मा ने भी इसकी शिकायत की थी। इसके बाद रावजी बाजार पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान स्वीकारा गलती हुई है, कान पकड़ कर मांगी माफी

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया। जब उनसे पूछताछ की गई। तो पुलिस के खौफ के बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद वह थाने में कान पकड़कर माफई मांगते नजर आए।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वे नशे की हालत में थे। वहीं उन्होंने कसम खाई कि भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेंगे। इस घटना से इलाके में काफी आक्रोश है। बता दें कि मामले में बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग भी की थी। उनका कहना था कि तभी धार्मिक स्थलों पर ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।