
अगर आप पढ़े-लिखे बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर।

बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। युवा ध्यान दें इस प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 12 मार्च को सुबह 11 बजे से होगा।

बतादें कि कैम्प में निजी क्षेत्र के माइलस्टोन सॉफ्ट टेक लिमिटेड एवं अचीवर्स कैरियर की पाठशाला द्वारा बीपीओ, टीम लीडर्स, मैनेजर मार्केटिंग, टैली ऑपरेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं एकाउंटेट के 90 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक, तकनीकी एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते है।