25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khelo India: छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति के खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ

Raipur: देश के प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का रायपुर में केंद्रीय खेलमंत्री मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री अरुण साव की मौजूदगी में उद्घाटन हुआ...

2 min read
Google source verification
Raipur

छत्तीसगढ़ की धरती 25 मार्च को एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में देश के प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (Khelo India Tribal Games) का भव्य शुभारंभ हुआ।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस राष्ट्रीय आयोजन की आधिकारिक घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स

रायपुर (Raipur) में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के उद्धाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और अतिविशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव थे।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के उद्धाटन समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। हॉकी इंडिया (Hockey India) के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और ओलंपिक (Olympics) पदक विजेता साइखोम मीराबाई चानू की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया।

Raipur

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, इंद्र कुमार साव, महापौर मीनल चौबे, मुख्य सचिव विकासशील सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।