1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​Raipur: सीएम साय बोले- सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्टेशन रोड गुरुद्वारा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने होला मोहल्ला संगत बसों को दिखाई हरी झंडी

2 min read
Google source verification
Hola Mohalla

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होलिका दहन (Holika Dahan) की पूर्व संध्या पर 1 मार्च को राजधानी रायपुर (Raipur) स्थित स्टेशन रोड गुरुद्वारा पहुंचे।

Hola Mohalla

सीएम साय (Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai) ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की।

Hola Mohalla

स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (Gurdwara Management Committee) रायपुर की ओर से सीएम विष्णुदेव साय को कृपाण भेंट की गई। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा सहित सिख समाज (Sikh Community) के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Hola Mohalla

मुख्यमंत्री ने सिख संगत द्वारा आयोजित होला मोहल्ला (Hola Mohalla) यात्रा के लिए निःशुल्क बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साय ने ​संगत को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख गुरुओं (Sikh Gurus) का त्याग, बलिदान और मानवता की सेवा का संदेश पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

Hola Mohalla

बता दें कि सिख संगत (Sikh Sangat) द्वारा आयोजित इस यात्रा में लगभग 1200 श्रद्धालु 17 बसों, 2 ट्रकों एवं अन्य वाहनों के साथ श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) तथा गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब, बीदर (कर्नाटक) के लिए रवाना हुए।