
surya grahan ke totke in hindi
इस दिन शनि ग्रह की बाधाओं यथा साढ़े साती या ढैय्या से पीडित लोगों को शनि ग्रह से संबंधित उपाय करने से तुरंत ही आराम मिलता है। साथ ही अमावस्या होने के कारण इस दिन पितृ दोष शांति तथा तर्पण आदि करने से भी घर में सुख-शांति आती है व पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।
इन लोगों को करना चाहिए शनि अमावस्या पर शनि की शांति के उपाय
जिन लोगों को शनि की दशा, साढ़ेसाती अथवा ढैय्या चल रही हो या जिन्हें कुंडली में शनि का दुष्प्रभाव झेलना पड़ रहा हो, वे सभी इस दिन शनि की शांति के उपाय कर सकते हैं। जिनके अभी शनि की दशा नहीं लगी है लेकिन लगने वाली है उनके लिए भी उपाय करना उचित रहेगा।
ऐसे करें शांति के उपाय
विद्वान ज्योतिषियों के अनुसार शनि की शांति के लिए कई उपाय हैं परन्तु इनमें सर्वश्रेष्ठ शनि की वस्तुओं यथा काले तिल, काले कम्बल, काला छाता, तेल आदि का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है। यदि इनमें से कोई भी संभव न हो तो इस दिन किसी कुत्ते या भिखारी को भोजन कराना भी अत्यंत श्रेष्ठ उपाय है।
शनि से पीडित व्यक्ति को इस दिन शनि स्त्रोत का ग्यारह बार पाठ करने से कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रहों को असर तुरंत दूर होता है। इस दिन शनि के मंत्र"ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:" का जाप करना भी तुरंत फलदायी है।
घर में सुख-शांति के लिए ऐसे करें शनि अमावस्या को पूजा
जिन लोगों को संतान नहीं हो रही है उन्हें इस दिन पितृ-शांति का उपाय करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पितरों के नाराज होने पर घर की बर्बादी शुरू हो जाती है तथा घर में सुख-शांति का अभाव रहता है। उनकी प्रसन्नता के लिए इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे एक पत्ते पर पांच तरह की मिठाईयां रखकर पितरों को प्रणाम करें। इसके बाद देसी घी का दीपक जलाकर उनसे प्रार्थना करें कि वह प्रसन्न हो और घर में सुख शांति समृदि्ध का आशीर्वाद प्रदान करें।
Published on:
18 Nov 2017, 9:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.