1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली चुनाव में पीएम मोदी के साथ भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे भजनलाल और मोहन यादव

- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की जगह

less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों भजनलाल शर्मा और डॉ. मोहन यादव को भी जगह मिली है। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है।

भाजपा की ओर से जारी सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, पीयूष गोयल स्टार प्रचारक शामिल हैं। इसके अलावा जिन मुख्यमंत्रियों को सूची में जगह मिली है, उनमें राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलावा यूपी के योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी और असम के हिमंत बिस्वा शर्मा का नाम शुमार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें चल रहीं थीं, हालांकि स्टार प्रचारक की सूची में नाम आने के कारण इन अटकलों पर लगभग विराम लग गया है।

Story Loader