
Rahul Gandhi in Sikar Rajasthan Today for election campaign
नई दिल्ली। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद से सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार में भाजपा नेता विनोद नारायण झा के बाद अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने प्रियंका को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और मोदी सरकार में मंत्री गिरिीराज सिंह ने वंशवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी को शादी रचा लेनी चाहिए, ताकि कांग्रेस का भावी अध्यक्ष दुनिया में आ सके। आपको बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार में मंत्री व भाजपा नेता विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी को लेकर चौंकाने वाली टिप्पणी की थी। झा ने कहा कि था कि प्रियंका गांधी सुंदर हैं, लेकिन सुंदरता से वोट नहीं मिलता।
राहुल को शादी कर परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए
भाजपा नेता नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शुरुआत से ही वंशवाद की परंपरा चली आ रही है। प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया जाना भी कांग्रेस की वंशवादी राजनीति को ही दर्शाता है। अब इस परंपरा को आगे बढ़ाने के की जिम्मेदारी राहुल गांधी की है। राहुल को जल्द शादी कर इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। वरना कांग्रेस का अगला अध्यक्ष भला कौन होगा?
देश में वंशवाद को बढ़ावा दे रही कांग्रेस
वहीं, दूसरी ओर केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने भी प्रियंका गांधी की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश में वंशवाद को बढ़ावा दे रही है। पहले से ही पूरा खानदान कांग्रेस में है, अब रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चे भी आ जाएंगे।
Updated on:
26 Jan 2019 03:41 pm
Published on:
26 Jan 2019 01:41 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
