9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023 : प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ली कांग्रेसी नेताओं की खास बैठक, जल्द बदले जाएंगे ब्लॉक अध्यक्ष

CG Political News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सभी जिला अध्यक्ष के साथ बैठक की।

2 min read
Google source verification
CG Election 2023 : प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ली कांग्रेसी नेताओं की खास बैठक, जल्द बदले जाएंगे ब्लॉक अध्यक्ष

CG Election 2023 : प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ली कांग्रेसी नेताओं की खास बैठक, जल्द बदले जाएंगे ब्लॉक अध्यक्ष

CG Political News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सभी जिला अध्यक्ष के साथ बैठक की। जिला के संगठन के बारे में जानकारी ली। (politics news) इस दौरान उन्होंने जिला अध्यक्षों से बूथ स्तर की जानकारी ली। (cg political news) साथ ही कहा, चुनावी वर्ष है इसलिए पूरे दमखम के साथ चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएं। इस दौरान उन्होंने जिला अध्यक्षों की बातें भी सुनी।

यह भी पढ़े : मिशन 2023-24 : शाह ने सभी 90 सीटों की जानी सियासी हकीकत, देर रात तक ली नेताओं की मीटिंग, दिए ये टास्क

CG Political News : महासमुंद और सूरजपुर के जिला अध्यक्ष ने अपने क्षेत्र के कुछ ब्लॉक अध्यक्षों को बदलने की मांग की। (cg political news) इस पर प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा, विधायकों की सहमति पर ब्लॉक अध्यक्षों को बदलने का निर्णय लिया जाएगा। यदि विधायक चाहेंगे तो ब्लॉक अध्यक्षों को जरूर बदला जाएगा। (political news) बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रशासन रवि घोष, जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह, रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, चंद्रप्रभा सुधाकर सहित सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : Naxal Terror : नक्सलियों ने ग्रामीण की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, शव के साथ बैनर फेंक कर दी ये खौफनाक धमकी, लोगों में दहशत

कांग्रेस अध्यक्ष बांटेंगे नि:शुल्क छाते-रेनकोट

CG Political News : नगर निगम के जोन-2 में आने वाले वार्ड के दैनिक कार्य करने वाली महिलाओं और पुरुषों के लिए नि:शुल्क छाता व रेनकोट वितरण कार्यक्रम के तहत 600 लोगों का पंजीयन किया गया। (chhattisgarh political news) वितरण रविवार सुबह 11:15 से देवेन्द्र नगर पुलिस थाना के पास कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज व पार्षद बंटी होरा करेंगे। (chhattisgarh political news) होरा ने बताया, 6 वार्डों के सब्जी वाले, दूध वाले, रिक्शा चालक व दैनिक कामकाजी महिलाओं व पुरूषों को छाते और रेनकोट दिए जाएंगे।