वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे पर कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि सिंधिया को जिस पार्टी ने इतना दिया है, उसकी के साथ उन्होंने बेईमानी की।
चौधरी ने कहा कि सिंधिया के इस कदम से कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचा है। अब शायद मध्य प्रदेश में हमारी सरकार नहीं बच पाएगी।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने सिंधिया के इस्तीफे को पार्टी से गद्दारी बताया है।