ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले अपनी गाड़ी से गुजरात भवन गए, वहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उनका इंतजार कर रहे थे, इसके बाद शाह और सिंधिया एक ही गाड़ी में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पहुंचे। तीनों नेताओं के बीच यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य अमित शाह की गाड़ी में बैठकर ही पीएम आवास से बाहर निकले।