उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर इस प्रस्ताव पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, मुंबई के समुद्र में 10 अलग-अलग जगहों पर कुल 15 फ्लोटिंग होर्डिंग्स लगाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पहले सरकार की ओर से समुद्र में केवल दो होर्डिंग्स लगाने का प्रस्ताव होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब 15 होर्डिंग्स की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर प्रस्ताव में इतना बड़ा बदलाव कैसे और क्यों हुआ?