15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र के पंढरपुर में कुआं खोदते समय बड़ा हादसा, 4 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें चार मजदूरों की मौत की खबर है। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 15 Nov 2026, 2:22 PM IST

Pandharpur well collapse accident

सोलापुर में कुएं की दीवार ढहने से 4 मजदूरों की मौत (Photo: IANS/File)

Solapur Well Collapse: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पंढरपुर तालुका के आंबे गांव में कुएं की खुदाई के दौरान अचानक कुएं की दीवार ढह गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे चार मजदूर मिट्टी के मलबे में दब गए। हादसे में चारों मजदूरों की मौत होने की खबर है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मंत्री जयकुमार गोरे (Jaykumar Gore) ने इस हादसे पर दुख जताया है।

कुएं की खुदाई के दौरान अचानक ढह गई दीवार

मिली जानकारी के अनुसार, आंबे गांव में किसान निवास शिंदे के खेत में नए कुएं की खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान कुछ मजदूर कुएं के अंदर उतरकर काम कर रहे थे। तभी अचानक कुएं का किनारा और दीवार ढह गई। देखते ही देखते भारी मात्रा में मिट्टी का मलबा कुएं में गिर गया और वहां काम कर रहे चारों मजदूर उसके नीचे दब गए।

चार मजदूरों की गई जान

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान मंगेश मोरे, सिद्धेश्वर घाडगे, तानाजी घोडके और आबा घोडके के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, मजदूरों के भारी मिट्टी के मलबे में दबे होने के कारण उन्हें बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन और पुलिस मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। इस मामले में पंढरपुर तालुका पुलिस स्टेशन में घटना दर्ज की गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक घटना से आंबे गांव में शोक की लहर है। एक साथ चार मजदूरों की जान जाने से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।