इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनवाई के दौरान बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत ने पाया कि पुलिस आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद सीधे मुंबई कोर्ट ले आई। नियमों के तहत, दूसरे राज्य से गिरफ्तारी होने पर आरोपी को पहले दिल्ली के किसी नजदीकी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना अनिवार्य था, लेकिन पुलिस ने इस प्रक्रिया को नजरअंदाज किया।