Shambhavi Sharma Suicide Attempt: साल 2007 में 'MTV Roadies 5.0' से चर्चा में आईं शाम्भवी शर्मा ने लगभग 15 साल बाद 'Roadies 21' के जरिए इस फ्रैंचाइजी में कमबैक किया है। बता दें, शो के स्टेज पर शाम्भवी ने अपनी प्राइवेट लाइफ के उन अंधेरे पन्नों को खोला, जिनके बारे में आज तक किसी को नहीं पता था। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे प्यार के लिए अपना जमा-जमाया करियर छोड़ने के बाद वो एक मुश्किल शादी, आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजरीं, जिससे टूटकर उन्होंने दो बार आत्महत्या करने तक की सोच ली थी।