15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गांव छोड़ते वक्त परिवार से किया था ये वादा’, गुरु रंधावा ने खोले जिंदगी के पुराने राज, छलके दर्द और भावनाओं के आंसू, Video

Guru Randhawa Old Video: सिंगर गुरु रंधावा ने 2012 के अपने पुराने वीडियो शेयर कर संघर्ष के दिनों को याद किया है। जानें कैसे उधार के कैमरे से वीडियो बनाने से लेकर दिल्ली के बड़े कॉन्सर्ट तक का सफर उन्होंने तय किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 15 Nov 2026, 12:56 PM IST

Guru Randhawa Old Video

दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले इमोशनल हुए गुरु रंधावा (सोर्स: IMDb)

Guru Randhawa Throwback Video: फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा आज कामयाबी के जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है। अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए सिंगर ने सोशल मीडिया पर साल 2012 के कुछ पुराने वीडियो शेयर किए हैं और एक बेहद इमोशनल नोट लिखा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने उन मुश्किल दिनों, दोस्तों के साथ और अपने गांव छोड़ते समय परिवार से किए गए वादे को याद किया।

'वीडियो बनाने के लिए एक अच्छा फोन तक नहीं था'

'हाई रेटेड गबरू' फेम सिंगर ने बताया कि लोग आज उनकी सफलता तो देखते हैं, लेकिन 2012 की वे संघर्ष भरी रातें किसी को नजर नहीं आतीं। गुरु ने याद किया कि उस दौर में उनके पास फेसबुक के लिए वीडियो रिकॉर्ड करने लायक एक अच्छा फोन तक नहीं था।

उन्होंने अपने उन दोस्तों का आभार जताया जो बिना किसी स्वार्थ के उनके साथ खड़े रहे। गुरु ने लिखा कि उन्हें आज भी याद करके भावुकता होती है कि कैसे जीएस चंडोक पाजी ने एक दोस्त से कैमरा उधार लिया था, ताकि वे सूरज ढलने के बाद शूटिंग कर सकें। वहीं, परमीत उनके बगल में बैठकर पूरे दिल से कीबोर्ड बजाते थे।

परिवार को गर्व महसूस कराने के वादे पर टिका हर कदम

अपनी जड़ों और परिवार को याद करते हुए गुरु रंधावा ने बताया कि जब उन्होंने अपना गांव छोड़ा था, तो उनके मन में सिर्फ एक ही संकल्प था। उन्होंने खुद से वादा किया था कि वे तब तक कड़ी मेहनत करेंगे, जब तक अपने परिवार को एक ऐसी जिंदगी न दे दें जिस पर उन्हें गर्व हो। सिंगर के मुताबिक, तब से लेकर आज तक उनका हर कदम उसी वादे पर टिका है और उन भाइयों के सहारे आगे बढ़ा है, जिन्होंने तब साथ दिया जब उनके पास बदले में देने के लिए कुछ भी नहीं था।

दिल्ली कॉन्सर्ट की तैयारियां अपनों को की समर्पित

गुरु रंधावा अपकमिंग 12 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं। अपने इस बड़े शो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस कॉन्सर्ट के लिए किया जा रहा हर साउंडचेक और देर रात तक चलने वाली प्रैक्टिस उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने उन्हें पाला-पोसा और गांव के उस साधारण लड़के पर भरोसा जताया और लास्ट में 'वाहेगुरु मेहर करे' लिखते हुए उन्होंने कहा कि आज वे जो कुछ भी हैं, वह अपने चाहने वालों और परिवार की ही बदौलत हैं।