वहीं, सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष के रूप में एक साल पूरा कर चुकी हैं। इसके विपरीत पार्टी में लंबे समय से कांग्रेस में पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग उठ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनिया ने अपने पार्टी सहयोगियों से स्पष्ट कर दिया है कि अंतरिम अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपना एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है और अब वह कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटना चाहती हैं। इसलिए पार्टी को अब नया अध्यक्ष चुन लेना चाहिए।