दरअसल, कोरोना वैक्सीन को लेकर ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी दुनिया को उम्मीदें हलगी हुई हैं। दुनिया भर के जितने भी देशों में कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है, उनमें ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को सबसे महत्वपूर्ण समझा जा रहा है। गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट को विश्व की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादक संस्था के तौर पर जाना जाता है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन का उत्पादन तो कर ही रही है, बल्कि इसके साथ अन्य वैक्सीन कैंडिडेट पर भी काम कर रही हैं। जानकारी रहे कि भारत में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी वाली कोरोना वैक्सीन का उत्पादन Covishield के नाम से होना है।