पहले हो जाता अंत, लेकिन यहां अटक गया मामला...
कोरोना से मुक्ति के संबंध में विस्तार से बताते हुए ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि चूकिं कोरोना की शुरुआत दिसंबर 2019 के सूर्यग्रहण के चलते सामने आती दिखी है। ऐसे में सूर्यदेव ही इस महामारी को विराम देने में सक्षम दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सिंह संक्रांति के बाद यानि 16 अगस्त 2020 से सूर्य के इन दिनों अपनी सिंह राशि में होने के बावजूद बुध का अस्त होना, एक परेशानी बन गया है। जिसके चलते अभी कोरोना की समाप्ति में कुछ समय और लगने वाला है।