शनिवार को सहारनपुर ( Saharanpur ) में 112 नए मामले सामने आए। इनमें सेल टैक्स के 3 कर्मचारी भी शामिल हैं। शनिवार को जो रिपोर्ट आई उसमें महानगर समेत तीतरों, गागलहेड़ी और छुटमलपुर में मरीज सामने आए हैं। अच्छी खबर यह है कि 80 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह सहारनपुर में अब मरीजों का आंकड़ा 2619 तक पहुंच गया है। यानी अब तक सहारनपुर में 2619 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 1595 स्वस्थ हुए हैं और 1024 एक्टिव मरीज अभी भी सहारनपुर में मौजूद हैं। यहां यह भी जान लेना आवश्यक होगा कि अब तक सहारनपुर में कोरोना से 41 लोगों की मौत हो चुकी है।