प्रयागराज. कोरोना महामारी के चलते इलाहाबाद युनिवर्सिटी ने बड़ा कदम उठाया है। विश्विद्यालय और उससे जुड़े काॅलेजों के अंडर ग्रेजुएड, पोस्ट ग्रेजुएट, लाॅ व प्रोफेशनल कोर्सेज के तकरीबन 40 हजार छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया है। इस संबंध में युनिवर्सिटी की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। हालांकि ग्रेजुएशन लास्ट इर्यर और पोस्ट ग्रेजुएशन आखिरी सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा हो सकती है। युनिवर्सिटी प्रशासन ने इसके लिये फार्मूला तैयार कर लिया है, सुप्रीम कोर्ट और यूजीसी की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद परीक्षा करायी जा सकती है। फिलहाल जिन छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया गया है उन्हें सात सितंबर तक फीस जमा करने को कहा गया है।