5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी ही पत्नी को इंस्टाग्राम पर दिया पति ने शादी का ऑफर! अनजान समझकर मिलने भी बुलाया, हैरान कर देगा मामला

Husband Wife Dispute: अपनी ही पत्नी को इंस्टाग्राम पर पति ने शादी का ऑफर दे दिया। अनजान समझकर पति ने पत्नी को मिलने भी बुलाया। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
husband proposes marriage to his own wife on instagram know shocking incident from prayagraj

पति ने इंस्टाग्राम पर अपनी ही पत्नी को नहीं पहचाना (demo pic)

Husband Wife Dispute:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के दारागंज इलाके में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति अपनी ही पत्नी को सोशल मीडिया पर पहचान नहीं पाया और उससे दूसरी शादी करने के लिए तैयार हो गया। यह घटना तब उजागर हुई, जब दोनों की आमने-सामने मुलाकात नागवासुकि मंदिर के पास तय हुई।

9 साल पहले हुई थी शादी, 4 साल से अलग रह रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी करीब 9 साल पहले प्रतापगढ़ निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से कथित प्रताड़ना शुरू हो गई, जिसके चलते महिला पिछले 4 सालों से अपने मायके में रह रही थी। महिला की एक 5 साल की बेटी भी है, जिसकी जिम्मेदारी वह खुद निभा रही है।

इंस्टाग्राम पर नई आईडी बनी, पति ने नहीं पहचाना

महिला ने बताया कि उसने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक नई ID बनाई थी। इसी दौरान उसका पति भी उस ID से जुड़ गया, लेकिन वह उसे पहचान नहीं सका। पति ने उसे किसी दूसरी युवती समझकर बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई।

शादी का प्रस्ताव और मिलने का दबाव

बातचीत के दौरान पति ने महिला को शादी का ऑफर भी दे दिया। आरोप है कि वह लगातार उससे मिलने के लिए दबाव बना रहा था और कई बार होटल में मिलने की बात कह चुका था। महिला के इनकार करने पर आखिरकार दोनों के बीच मंदिर में मिलने की सहमति बनी।

नागवासुकि मंदिर में हुआ आमना-सामना

शनिवार दोपहर करीब 2 बजे दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर के पास दोनों की मुलाकात तय हुई। पति अपने एक मित्र के साथ वहां पहुंचा, जबकि महिला अपने परिजनों के साथ पहले से मौजूद थी। जैसे ही पति ने महिला को सामने देखा, वह उसे पहचान गया।

पहचान होते ही भड़का पति, मारपीट और धमकी

पत्नी को पहचानते ही पति आपा खो बैठा और मौके पर ही हंगामा करने लगा। आरोप है कि उसने पत्नी के साथ मारपीट की और वहां से भागने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसने महिला और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

हंगामा बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दारागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दूसरी शादी की योजना का आरोप

महिला का आरोप है कि पति उसके रहते हुए दूसरी शादी की योजना बना रहा था। इस घटना ने ना सिर्फ रिश्तों में विश्वास को झकझोर दिया है, बल्कि सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग