4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोटों की सेज, हथियारों का शौक और 4 शादियों का आरोप: प्रयागराज की पल्लवी सिंह की कहानी ने मचाया बवाल

Prayagraj News: प्रयागराज की पल्लवी सिंह का मामला सोशल मीडिया, लग्जरी लाइफस्टाइल और निजी विवादों के चलते चर्चा में है।

2 min read
Google source verification
pallavi singh prayagraj controversy story

नोटों की सेज, हथियारों का शौक और 4 शादियों का आरोप..

Pallavi Singh Controversy: प्रयागराज में पानी की टंकी पर चढ़कर जान देने की धमकी देने वाली पल्लवी सिंह इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। 32 वर्षीय पल्लवी का नाम तब चर्चा में आया जब उसने 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़कर करीब 9 घंटे तक हंगामा किया। इस घटना के बाद उसकी निजी जिंदगी, सोशल मीडिया गतिविधियां और विवाद एक-एक कर सामने आने लगे। खास बात यह है कि पल्लवी सोशल मीडिया पर 500 रुपये के नोटों को बेड पर बिछाकर रील बनाने और लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने के कारण पहले से ही चर्चा में रही है।

लग्जरी लाइफ और हथियारों के शौक ने बढ़ाई चर्चाएं

पल्लवी सिंह सिर्फ लग्जरी लाइफस्टाइल ही नहीं, बल्कि हथियारों के साथ रील बनाने के शौक को लेकर भी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उसके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें वह अलग-अलग अंदाज में नजर आती है। इस बीच उसके पति मोहम्मद आलम ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और ज्यादा उलझता नजर आ रहा है।

एक नहीं कई नाम और तीन आधार कार्ड का दावा

पल्लवी के पति का कहना है कि वह अलग-अलग नामों से अपनी पहचान बदलती रही है। उसके मुताबिक, पल्लवी के ‘चीकू’ और ‘स्वीटी’ जैसे कई नाम हैं और उसने तीन अलग-अलग नामों से आधार कार्ड भी बनवा रखे हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कई युवकों के साथ उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे उसकी पहचान और गतिविधियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

चार शादियों का आरोप

मोहम्मद आलम ने दावा किया है कि पल्लवी उससे पहले तीन शादियां कर चुकी है। आरोपों के अनुसार, 2018 में उसने बिहार के देव आनंद से शादी की, फिर 2019 में प्रयागराज के वीरू यादव से विवाह किया। इसके बाद वह दीपक पाल के साथ रहने लगी। दिसंबर 2021 में पल्लवी और आलम की शादी हुई, लेकिन अब दोनों के बीच गंभीर विवाद सामने आ गया है।

ब्लैकमेलिंग और पैसों की वसूली के आरोप

पति ने यह भी आरोप लगाया है कि पल्लवी लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूलती है और दूसरों के पैसों पर अपनी लग्जरी जिंदगी जी रही है। उसका कहना है कि वह खुद भी पल्लवी पर लाखों रुपये खर्च कर चुका है। इन आरोपों के सामने आने के बाद पुलिस भी मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।

14 से ज्यादा मुकदमे और पहले भी हो चुकी है हिंसा

पल्लवी सिंह के खिलाफ पहले से ही 14 से ज्यादा मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के दौरान उस पर गोली चलने की घटना भी हो चुकी है। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था और वे साथ रहने लगे थे, लेकिन अब मामला फिर से विवादों में आ गया है।

खुद को बताया लव जिहाद का शिकार

दूसरी ओर, पल्लवी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से जोड़ते हुए खुद को लव जिहाद का शिकार बताया है। उसने अपने पति मोहम्मद आलम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बयान के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस तेज हो गई है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अनुसार, पल्लवी के खिलाफ पहले भी कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। नोटों के साथ वायरल तस्वीर और अन्य आरोपों को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।