5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरोहित का नाम पूछा और तड़ातड़ चला दी गोलियां! एक के बाद एक 5 राउंड किए फायर; प्रयागराज का सनसनीखेज मामला

Priest Shot Near Temple: मंदिर के पास पुरोहित का नाम पूछकर गोली मार दी गई। बदमाशों ने एक के बाद एक 5 राउंड फायर किए। जानिए ये पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
priest shot near temple after being asked his name sensational case from prayagraj crime news up

पुरोहित का नाम पूछा और मार दी गोली। फोटो सोर्स-Ai

Priest Shot Near Temple: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कीडगंज इलाके में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां यमुना बैंक रोड स्थित काली माई मंदिर के पास रहने वाले 59 साल के पुरोहित मातम प्रकाश दुबे को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई है। गंभीर रूप से घायल पुरोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

नाम पूछकर की गई फायरिंग

घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि मातम प्रकाश दुबे अपने घर के बाहर रोज की तरह कुछ परिचितों के साथ बैठे बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने पहले उनका नाम पूछा और पहचान की पुष्टि होते ही अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने एक के बाद एक 5 राउंड फायर किए। इनमें से 4 गोलियां सीधे मातम प्रकाश दुबे को लगीं। यह हमला इतनी तेजी से हुआ कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश फरार हो गए।

4 गोलियां लगीं, हालत गंभीर

घायल पुरोहित को लगी गोलियों में एक पेट में, दो गर्दन में और एक चेहरे के पास लगी है। परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग तुरंत उन्हें स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

अकेले रहते थे पुरोहित, परिवार में मचा कोहराम

मातम प्रकाश दुबे मंदिर के पास अपने घर में अकेले रहते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं, जबकि उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक और दहशत का माहौल है। भतीजे अनिल कुमार ने बताया कि इस हमले के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

CCTV खंगाल रही पुलिस, हमलावर फरार

घटना की सूचना मिलते ही कीडगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन अब तक हमलावरों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हमलावर कम उम्र के थे और उन्होंने अपने चेहरे मास्क से ढक रखे थे।

पुरानी रंजिश या जमीन विवाद की आशंका

कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या जमीन से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की साजिश का खुलासा किया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग