जिला अस्पताल में कार्यरत बस्ती के पूर्व सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी शनिवार को ड्यूटी पर आने के लिये वाराणसी से मिर्जापुर के लिये चले। मण्डलीय अस्पताल आते समय भटौली पुल के पास अपनी कार से उतरकर शौच के लिये गंगा किनारे चले गए। काफी देर तक नहीं लौटे तो ड्राइवर ने उन्हें गंगा किनारे तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिले। ड्राइवर ने इसकी जानकारी वाराणसी के कैंसर हाॅस्पिटल में तैनात उनकी पत्नी डाॅ. सुनंदा को दी, जिसके बाद उन्होंने घटना से पुलिस को अवगत कराया।