16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लहुरियादह गांव में मां बेटी की तरह लिपट कर रोई दिव्या और दुईजी देवी, माला पहनाकर ग्रामीणों ने किया पूर्व IAS का स्वागत

पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल शुक्रवार शाम को लहुरियादह गांव पहुंची। दिव्या मित्तल का काफिला बुजुर्ग महिला दुईजी देवी के घर के सामने रूका। जहां ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ दिव्या को माला पहनाकर स्वागत किया।
2 min read
Google source verification
Divya Mittal Mirzapur Visit

दुईजी देवी से मिलकर भावुक हुईं दिव्या मित्तल फोटो पत्रिका

Mirzapur News: पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने देर शाम शुक्रवार को हलिया क्षेत्र के गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। उन्होंने मां शीतला का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इससे पहले उन्होंने हलिया में लोगों से जनसंपर्क किया। दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने उनकी नई पार्टी जननीति भारत बनाने पर बधाई दी और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उनके साथ रहने और समर्थन देने का नारा भी लगाया। दिव्या मित्तल ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि वह हमेशा जनता के हित के लिए काम करती रहेंगी। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर अरूण मिश्रा, कमलेश तिवारी, शिवा अग्रहरि, शनी अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, मुन्ना सिंह, मंगलधारी मिश्रा, ज्ञानेश्वर दूबे, रविशंकर तिवारी, मंगलधारी मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में मेला प्रभारी श्याम लाल पुलिस कर्मियों के साथ लगे रहे वहीं एलआईओ टीम की भी मौजूद रहीं।

हलिया क्षेत्र के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दिव्या मित्तल पहाड़ पर बसे लहुरियादह गांव को ख़ासकर दुईजा देवी को नहीं भूली। वह लहुरियादह गांव में पहुंच दुईजादेवी से मिलकर भावुक हो उठी। हुरियादह गांव में पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से दुईजी देवी बोली, 'बहुत दिन से तोहार इंतजार करत रहे बिटिया आजु इच्छा पूरी होगइ हमार तोहके जी भरि क देखि लिहा देवी मइया तोहरे ऊपर कृपा बनावंइ।'

इस दौरान ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया है। दिव्या ने विद्यालय की मांग करने वाली देवकली को माला पहनाई, गले मिली। कहा लहुरियादह के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी। यहां की आवाज़ उठाने से पीछे नहीं रहूंगी, यहां से जो स्नेह मिला है वह भूलने वाला नहीं है। वह पल और आज का पल मुझे याद है। इस दौरान गांव में पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के आने मात्र की खबर से ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग