12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझे जो भी बुलाएगा, सबसे मिलूंगी’, सियासी अटकलों पर पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने लगाया विराम; जानिए क्या कहा

Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीतिक दल में शामिल होने की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है। IAS पद से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल अपनी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। जानिए दिव्या ने क्या कहा...
2 min read
Google source verification
Divya Mittal, Divya Mittal News, Divya Mittal Politics, Former IAS Divya Mittal, UP News

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल (फोटो सोर्स: IANS)

Divya Mittal Mirzapur Visit: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी आगे की रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। वह किस राजनीतिक दल में शामिल होंगी? इस सवाल और तमाम अटकलों पर भी दिव्या ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है। दिव्या मित्तल ने कहा कि जो लोग उन्हें मिलने के लिए बुलाएंगे, वह उनसे मिलने की पूरी कोशिश करेंगी। जानिए दिव्या ने अपनी आगे की रणनीति के बारे में क्या कहा।

नवरात्रि में करेंगी अपने अगले कदम की घोषणा

आईएएस पद से इस्तीफा देने के बाद से ही दिव्या मित्तल के राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। विंध्याचल में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इन सभी चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। दिव्या मित्तल ने कहा कि, "मैंने पहले ही घोषणा कर दी है कि मैं किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने जा रही हूं। उन्होंने बताया कि भविष्य को लेकर उनकी क्या सोच और विजन है, इसकी सार्वजनिक घोषणा वह इसी नवरात्रि के दौरान करेंगी। वह जल्द ही अपने अगले कदम के बारे में जनता के साथ पूरी जानकारी साझा करेंगी।"

'जो भी मुझे आमंत्रित करेगा, मैं सबसे मिलूंगी'

लोगों के बीच जाने और जनसंपर्क के सवाल पर दिव्या मित्तल ने कहा कि जो कोई भी उन्हें आमंत्रित कर रहा है, वह उन सभी से मिलना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि, "मेरे लिए जहां भी लोगों से मिलना संभव होगा, चाहे वह किसी के मोहल्ले में हो या फिर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में, मैं वहां जरूर जाऊंगी और सभी से मुलाकात करूंगी।" उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनके किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

राजा भैया से मुलाकात की चर्चाओं को नकारा

राजा भैया से मुलाकात और उनके समर्थकों की ओर से किसी पर्चे या प्रस्ताव की चर्चाओं पर भी पूर्व आईएएस ने स्थिति साफ की। दिव्या मित्तल ने ऐसी किसी भी बातचीत या प्रस्ताव की जानकारी होने से साफ इनकार किया। दिव्या मित्तल ने कहा कि उनके विंध्याचल आने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ मां के दर्शन और पूजन करना ही था। बता दें कि दिव्या मित्तल ने 11 अक्टूबर, 2026 को शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मिर्जापुर पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजन किए। विंध्याचल पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मिर्जापुर की पूर्व DM दिव्या मित्तल पर फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया।