28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्जापुर में भीषड़ सड़क हादसा, अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार मां बेटा और मासूम पौत्र की हुई मौत

मिर्जापुर। जनपद में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटा और मासूम पौत्र की मौत हो गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 28 Oct 2026, 1:53 PM IST

Accident

रोड एक्सीडेंट (Representational Photo)

मिर्जापुर। जनपद में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटा और मासूम पौत्र की मौत हो गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.
मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित आलू मिल के सामने बुधवार को भीषड़ सड़क हादसा हो गया.अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा और एक मासूम पौत्र की मौत हो गई. बताया जा रहा अहरौरा थाना क्षेत्र के पट्टी कला गांव के रहने वाले मनोज चौहान वाराणसी रामनगर से घर लौट रहे थे. मनोज चौहान के साथ उनकी मां मुंन्नी और भतीजा 3 वर्षीय प्रियांश बाइक से आ रहे थे. अदलहाट थाना क्षेत्र के आलूमिल नरायनपुर के सामने पहुंचने पर सड़क में गड्ढे होने के कारण अचानक गिर गए. पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. तीनों का मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया.
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.चुनार सीओ गायत्री यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तीन की मौत हो गई. तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. सभी अहरौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं वाराणसी से घर लौटते समय हादसा हुआ है.


खबर अपडेट की जा रही है

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग