
पकड़े गए आरोपी, (Pc-Mirzapur Police)
Ganja Smugglers Arrested in Mirzapur:मिर्जापुर पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन करके ले जाए जा रहे गांजा की एक बड़ी खेप बरामद की है। कोतवाली देहात की पुलिस टीम ने 6 करोड़ रुपए का गांजा एक कंटेनर ट्रक से बरामद किया गया है। इसके साथ ही दो शातिर अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और उड़ीसा से गांजा की खेप लाकर पूर्वांचल में बेचने का काम किया करते थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को खिलाफ मिर्जापुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी दौरान शुक्रवार को कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में गांजा की खेप लेकर दो व्यक्ति जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बरकछा खुर्द छितमपुर मोड़ के समीप MP 09 HH 8980 नंबर प्लेट लगा एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके ट्रक को रुकवा दिया, जिसमें दो लोग सवार थे। इस दौरान पुलिस ने मध्य प्रदेश के मऊगंज के रहने वाले गणेश केवट और साबिर को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लेने के बाद ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें उसमें छुपा कर रखा गया 1,204 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में कोतवाली देहात पर एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 6 करोड़ रुपए है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि वे उड़ीसा से अवैध रूप से गंजा को छुपा कर ला रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, इस अवैध गांजे की खेप को मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी व आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाना था। इसी दौरान दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बताया है कि दोनों आरोपियों ने बताया है कि गांजा बेचने के बाद जो पैसा प्राप्त होता था, उसे वापस में बांट लिया करते थे। पुलिस ने इस मामले में ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं, आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन व नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी किस व्यक्ति से गांजा लेकर आए थे और किस-किस को सप्लाई देनी थी, उस नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
Updated on:
31 Oct 2026, 4:35 PM IST
Published on:
31 Oct 2026, 4:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.