11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राजनीति में स्वागत है’, पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता का बयान; जानिए क्या कहा

SP Spokesperson Fakhrul Hasan Statement: उत्तर प्रदेश में पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री पर समाजवादी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन ने उनका स्वागत करते हुए जानिए क्या-कुछ कहा...
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Oct 11, 2026

IAS Divya Mittal, Divya Mittal Politics, Fakhrul Hasan Chand, OP Rajbhar, Samajwadi Party, UP Politics

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चंद (PC: ANI)

Samajwadi Party Statement on Divya Mittal:समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में एंट्री पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चंद ने राजनीति में दिव्या मित्तल का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर जोरदार जुबानी हमला बोला है। जानिए सपा प्रवक्ता फखरुल हसन ने क्या कहा।

'राजनीति में दिव्या मित्तल का स्वागत है'

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने दिव्या मित्तल के राजनीतिक सफर को लेकर कहा कि, "पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल राजनीति में आ रही हैं, उनका राजनीति में स्वागत है। लोकतंत्र में किसी को भी राजनीति में आने और जनसेवा करने का अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति में आने के बाद अंतिम निर्णय जनता का होता है। यह जनता ही तय करती है कि किस नेता को स्वीकार करना है और किसे नकारना है।"

चंदे और ब्लैकमेलिंग से चलती है राजभर की पार्टी

इस दौरान सपा प्रवक्ता ने ओम प्रकाश राजभर के बयानों के चलते उन्हें भी आड़े हाथों लिया। फखरुल हसन ने राजभर के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि, "उनकी खुद की पार्टी केवल चंदे पर चल रही है। वे दूसरी पार्टियों को ब्लैकमेल करके अपना काम निकालते हैं। राजभर जिस भी राजनीतिक दल या गठबंधन में शामिल रहते हैं, वहां वे सिर्फ दाने पर अपना काम चला रहे हैं। जिस नेता का खुद का संगठन दूसरों के भरोसे और दाने पर चल रहा हो, वह दूसरों पर क्या आरोप लगाएगा। जब कोई व्यक्ति राजनीति में कदम रखता है और जनता के बीच जाता है, तो उसकी किस्मत का फैसला देश की जनता करती है। यह फैसला ओम प्रकाश राजभर नहीं करेंगे।"

ओम प्रकाश राजभर का बयान

बता दें कि राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट पर अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर कहा कि, मुख्यमंत्री योगी ने आपकी चुनौती स्वीकार कर ली है, इसलिए अब आप पीठ दिखाकर मत भागना। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या आकर नामांकन करें ताकि इटावा और मैनपुरी के बाहर आपको जमीनी हकीकत का पता चल सके, वरना आपके समर्थक ही कहेंगे कि नेता एसी और ट्विटर से बाहर नहीं निकलते हैं।