12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए क्या है मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Oct 12, 2026

Heavy Rain Alert

बारिश के बीच गुजरते वाहन। फोटो- आईएएनएस

Uttar Pradesh Rain Alert:उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर अचानक बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। अलीगढ़ में सोमवार सुबह गरज चमक के साथ झमाझम बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर के लिए कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, रामपुर, बरेली, हरदोई, अलीगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और गाजीपुर में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और बिजनौर में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

अलीगढ़ में 8वीं तक के स्कूल बंद

अलीगढ़ में सुबह से ही गरज और चमक के साथ बारिश हो रही है जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 8वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, यूपी बोर्ड, CBSE और ICSE समेत सभी बोर्डों के सरकारी और निजी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य बारिश और जलभराव के बीच बच्चों को होने वाली परेशानी से बचाना है।

कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां सुबह के समय हल्की धुंध रहने और दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप खिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

झांसी रहा सबसे गर्म और हरदोई सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार रविवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं हरदोई में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह के अनुसार फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है इसलिए आगामी एक सप्ताह तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि आने वाले 2 से 3 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर रहेगा। बीच में एकाध जगहों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना बनी हुई है।