11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गरीबों के वोट काटे जा रहे’, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर अजय राय का हमला, बोले- बस्ती में आकर देखिए हकीकत

Ajay Rai Statement over SIR: कांग्रेस नेता अजय राय ने चुनाव आयोग पर सरकार के दबाव में काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि SIR में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले कमजोर लोगों का नाम काटा गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Oct 11, 2026

Ajay Rai

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Photo ANI)

Ajay Rai Slams Election Commission:उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे अजय राय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह से सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। अजय राय ने दावा किया कि SIR के दौरान झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं।

‘सरकार के दबाव में काम कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त’

अजय राय ने दावा किया कि, "मुख्य चुनाव आयुक्त कहीं न कहीं सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। आम जनता से जाकर पूछिए, गरीब आदमी से पूछिए, हर आदमी परेशान है। SIR के दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले कमजोर लोगों का नाम काटा गया है और उनको अपने मत के अधिकार से वंचित किया गया है। जिन लोगों ने उनका समर्थन दिया है मैं उनसे कहना चाहूंगा कि बस्ती में चले जाइए। आपको SIR की असलियत पता चल जाएगी।"

मतदाता सूची को लेकर सियासी विवाद

SIR और वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने पर चुनाव आयोग के खिलाफ देशभर में आंदोलन चल रहे हैं। SIR के तहत मतदाता सूची की जांच और संशोधन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच लगातार बयानबाजी भी हो रही है। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने मतदाताओं के नाम हटाए जाने और प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। साथ ही CEC मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से लेकर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।