28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Mirzapur / मिर्जापुर में मां ने 11 महीने के बेटे के साथ ट्रेन से कटकर दी जान, पारिवारिक कलह से थी परेशान, 7 साल की बेटी के सिर से उठा मां का साया

मिर्जापुर में मां ने 11 महीने के बेटे के साथ ट्रेन से कटकर दी जान, पारिवारिक कलह से थी परेशान, 7 साल की बेटी के सिर से उठा मां का साया

नौकरी छूटने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता गया। थाने तक पहुंचा मामला, फिर 27 नवंबर की शाम स्मिता के साथ ऐसा क्या हुआ कि परिवार को दो मौतों का सदमा झेलना पड़ा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 28 Nov 2026, 1:32 PM IST

crime news

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने अपने दूधमुंहे बेटे के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान राजगढ़ थाना क्षेत्र के भांवा गांव निवासी स्मिता सिंह के रूप में हुई है। वह वर्ष 2022 तक अनुदेशक के पद पर कार्यरत थीं।

स्मिता की शादी वर्ष 2016 में भांवा गांव निवासी इंद्रेश सिंह पटेल से हुई थी। उनके पति एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। शादी से पहले स्मिता सोनभद्र के बीजपुर स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में अनुदेशक थीं। स्मिता के पिता प्यारे लाल सिंह के मुताबिक, पति के कहने पर उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद पति ने भी अपनी नौकरी छोड़ दी और गांव लौटकर खेती करने लगे।

नौकरी छूटने के बाद शुरू हुआ पारिवारिक विवाद

पिता के मुताबिक, वर्ष 2022 में नौकरी छोड़ने के बाद स्मिता ससुराल में रहने लगीं, लेकिन वहां उनका मन नहीं लगता था। नौकरी छूटने और घरेलू परिस्थितियों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। मामला कई बार पंचायत तक भी पहुंचा, लेकिन पारिवारिक कलह खत्म नहीं हुई।

प्यारे लाल सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को स्मिता अपने साथ हो रहे कथित अन्याय की शिकायत लेकर करमा थाने पहुंची थीं। वहां मुकदमा दर्ज कराने के बाद वह अपने मायके सोनभद्र के इलाही गांव आ गई थीं।

मां से कहा- भांवा जा रही हूं, लेकिन चुनार कैसे पहुंचीं?

पिता के मुताबिक, 27 नवंबर की शाम करीब सात बजे स्मिता ने अपनी मां से कहा था कि वह सीसीए पैसेंजर ट्रेन से लूसा उतरकर भांवा जाएंगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सात साल की बेटी के सिर से उठा मां का साया

स्मिता की मौत के बाद उनकी सात साल की बेटी के सिर से मां का साया उठ गया। वह भांवा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। मां और छोटे भाई को खोने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दादी समेत परिवार के अन्य लोग सदमे में हैं। परिजन समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में स्मिता ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।